चौहान गुट ने 160वें लावारिश शव का करवाया दाह संस्कार

जनपद रायबरेली में ऑल इंडिया उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट विगत कई वर्षों से जनपद में मिलने वाले लावारिश शवों का निशुल्क अंतिम
संस्कार करवाने का काम करता है। जनपद रायबरेली में अब तक चौहान गुट ने 160 लावारिश शवों का निशुल्क अंतिम संस्कार करवा चुका है
और साथ ही तेरहवीं संस्कार भी करवाया जाता है। बीते दिनों जनपद रायबरेली के थाना गुरबख्शगंज के अंतर्गत ग्राम नकदिलपुर नहर के पास एक अज्ञात शव मिला, उस शव को लेकर संबंधित थाने की पुलिस ने
उनके परिजनों की काफी खोजबीन के बाद जब परिजन नहीं मिले तो लावारिस शव को अंतिम संस्कार हेतु थाना गुरबख्शगंज रायबरेली ने ऑल इण्डिया उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट प्रदेश अध्यक्ष जी सी सिंह चौहान से संपर्क किया। इसके बाद आवश्यक कार्यवाही और पोस्टमार्टम के बाद
लावारिश शव को शहर के शहीद स्मारक मुंशीगंज स्थित बैकुंठ धाम में अंतिम संस्कार कां. आदर्श यादव, पीएनओ: 182632479, थाना गुरबख्शगंज रायबरेली की मौजूदगी में सम्मान के साथ करवाया गया। आपको बता दें कि ऑल इंडिया उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट विगत कई वर्षों से अधिक समय से जनपद में मिलने वाली लावारिस लाशों का निशुल्क रूप से अंतिम संस्कार करवाता है। लावारिश लाश पुरुष की हो या महिला की, हिंदू की हो या मुसलमान की उसको उसी के धर्म के